कौशाम्बी, फरवरी 28 -- जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 42 प्रकरण सामने आए। इनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। आए हुए प्रकरणों में 32 भूमि विवाद तो 10 पुलिस से संबंधित थे। एसपी राजेश कुमार ने शेष मामलों का निस्तारण समय पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने का निर्देश मातहतों को दिया है। आदेश दिया है कि राजस्व से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित करके किया जाए। कहा कि शिकायतों के निस्तारण की क्रॉस चेकिंग कराई जाएगी। घर बैठे आख्या लगाने की शिकायत मिली तो संबंधित की खैर नहीं होगी। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। कौशाम्बी थाने में डीएसपी जनार्दन प्रसाद पांडेय ने जनसुनवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...