बदायूं, मई 10 -- थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें एसडीएम सदर ने जन शिकायतें सुनीं। थाना दिवस में जमीन संबंधित कुल पांच शिकायतें आई मगर राजस्व विभाग के कर्मचारी नहीं पहुंचे थे। इस वजह से जमीन और राजस्व से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पाया। फरियादी का कहना था कि हर बार का यही हाल रहता है। राजस्व विभाग के लेखपाल और कानूनगो थाना समाधान दिवस में नहीं पहुंचते हैं। इधर, पुलिस ने प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण करवाया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार कौशिक ने समय से निस्तारण के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या यह भी पढ़ें- थाना समाधान दिवस पर सुनी गई शिकायतें यह भी पढ़ें- थाना समाधान दिवस पर सुनी गई शिकायतें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...