कौशाम्बी, मार्च 14 -- जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद भर में कुल 25 मामले आए। इनमें पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अधिकारियों ने लंबित प्रकरणों को लेकर मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा व एसपी राजेश कुमार ने सैनी थाने में जनसुनवाई की। यहां कुल चार प्रकरण आए। पुलिस के एक मामले का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। राजस्व के तीनों मामले लंबित रह गए। जनपद भर में राजस्व के कुल 22 व पुलिस के तीन मामले आए थे। दोनों को मिलाकर पांच मामले निस्तारित किए गए। डीएम-एसपी ने सर्किल अफसरों व थानेदारों को आदेश दिया कि भूमि विवाद संबंधी प्रकरणों का निपटारा राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम का गठन करके गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर किया जाए। चेतावनी दी है कि घर बैठे आख्या लगाने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.