फतेहपुर, जून 27 -- हथगाम। थाना परिसर में शनिवार को थाना प्रभारी अरुण चतुर्वेदी की अध्यक्षता में समाधान थाना दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 14 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें छह पुलिस विभाग और आठ राजस्व विभाग से संबंधित थे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, लेकिन मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। समाधान दिवस में लेखपाल अमित कुमार सिंह, मनोज कुमार, गौरव सिंह, शुभम सिंह समेत राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- धौलाना थाना दिवस: दो प्रार्थना पत्र प्राप्त, एक शिकायत का मौके पर ही हुआ निस्तारण यह भी पढ़ें- थाना समाधान दिवस में आईं 12 शिकायतें, दो का मौके पर निस्तारण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...