समाधान दिवस में पहुंचे छह मामले, राजस्व और पारिवारिक विवाद रहे हावी
औरैया, मई 23 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनने के लिए अधिकारियों ने जनसुनवाई की। इस दौरान कुल छह शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें चार मामले राजस्व विभाग तथा दो पुलिस विभाग से संबंधित रहे। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय कर्मचारियों को निष्पक्ष जांच कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। मौके पर एक प्रकरण का निस्तारण भी कराया गया। समाधान दिवस में पहुंचे मामलों में भूमि विवाद, अवैध कब्जा, पेड़ कटान और पारिवारिक उत्पीड़न जैसे मामले प्रमुख रूप से सामने आए। पुरवा नंदलाल निवासी राम नारायण चौधरी पुत्र कुंजीलाल ने गांव के ही महीपत पुत्र लालाराम पर पेड़ काटने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- समाधान दिवस में अवैध कब्जे के मामलों की भरमार वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.