गंगापार, मार्च 28 -- करछना थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। विभिन्न मामलों को लेकर आए लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन मौके पर एक भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। नायब तहसीलदार संतोष यादव के समक्ष कुल छह शिकायतें प्रस्तुत की गईं, जिनमें राजस्व और पुलिस से जुड़े मामले शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार गौतम ने कहा कि पुलिस संबंधी मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी शिकायतों के समाधान के लिए राजस्व और पुलिस टीम गठित कर मौके पर जाकर जांच एवं निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और फरियादी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.