फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 5 -- कायमगंज संवाददाता। सोमवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एडीएम दिनेश कुमार और एएसपी अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में हुआ। कंपिल क्षेत्र के गांव रसीदपुर से ग्राम प्रधान सहित ग्रामीण लटूरी सिंह, ब्रह्मानंद आदि ने शिकायत दर्ज कराई कि गांव की मुख्य नाली को कुछ दबंग लोगों ने बंद कर दिया है, जिससे मोहल्ले में जलभराव की स्थिति बन गई है। इससे आवागमन बाधित हो रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि नाली खुलवाने को लेकर दबंग लोग विवाद पर उतारू हो जाते हैं। इस पर अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए। कंपिल के गांव बिलसड़ी निवासी ओम शिव चतुर्वेदी ने शिकायत की कि गांव के पंचायत भवन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। इसी गांव के राकेश ने खलियान की भूमि पर फर्जी पट्टा किए जाने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.