समाधान दिवस में जमीन विवाद की शिकायतें
बदायूं, अप्रैल 12 -- वजीरगंज। थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार सृजन यादव ने शिकायतकर्ताओं की बात ध्यान से सुनी और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 10 फरियादी पहुंचे, जिनमें अधिकतर मामले जमीन विवाद से जुड़े रहे। कुछ मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि अन्य प्रकरणों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर संजीव कुमार, एसआई मनोज कुमार धामा और एसआई उम्मेद सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.