मथुरा, मई 2 -- तहसील सभागार में शनिवार को मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप एवं डीआईजी रेंज आगरा शैलेष पांडेय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें फरियादियों की शिकायतों का समय रहते निस्तारण न होने पर कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने समय रहते सभी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश डीएम को दिए। समाधान दिवस के समापन पर एसडीएम गोवर्धन से शिकायतों की संख्या पूछी गई तो उन्होंने आसान से लहजे में कह दिया कि मुझे जानकारी नहीं है, ऑफिस में पता कर लीजिए। शनिवार को मई माह का पहला सम्पूर्ण समाधान दिवस था। इस समाधान दिवस में जन सुनवाई की हकीकत जानने आगरा मंडल कमिश्नर नगेंद्र प्रताप एवं डीआईजी रेंज शैलेश कुमार पांडेय गोवर्धन तहसील पहुंचे। जहां डीएम एसएसपी समेत अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। ज्यादातर शिकायत जमीनों पर कब्जे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.