समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं समस्याएं
आजमगढ़, जून 6 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम भूपाल सिंह ने की। उन्होंने तहसीलदार विवेकानंद दूबे के साथ मिलकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान राजस्व की 6, पुलिस की 5, वन विभाग की एक, विकास की 2, बिजली विभाग की 2 समेत कुल 17 शिकायतें आईं। मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और समय से निस्तारण करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यह भी पढ़ें- समाधान दिवस में आईं 28 शिकायतें, समाधान िसर्फ सात का इस मौके पर क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडेय, नायब तहसीलदार आनंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.