प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 2 -- रानीगंज। एसडीएम अनुराग सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में 50 फरियादियों ने विभिन्न विभागों के शिकायती पत्र दिया। एसडीएम अनुराग सिंह ने सभी विभाग के कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि फरियादियों की शिकायत का निस्तारण करना उनकी प्राथमिकता है। जिससे फरियादियों को समस्या से समाधान मिल सके। फरियादियों की शिकायत एक ही मामले में कई बार मिलने पर उस विभाग के कर्मचारियों को एसडीएम ने जमकर फटकार लगाई। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी, तहसीलदार अंकित सिंह, खंड विकास अधिकारी शिवगढ़ संजय नारायण झा, खंड शिक्षा अधिकारी शिवगढ़ शुभम कुमार,प्रभारी बीडीओ गौरा रशीद अहमद सहित लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...