समाधान दिवस में आई 153 शिकायतों में 16 का मौके पर निस्तारण
कन्नौज, अप्रैल 4 -- फोटो 30 समाधान दिवस में सुनवाई करते डीएम कन्नौज, संवाददाता। तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 153 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 16 का मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। शेष मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। खास बात यह रही कि 8 व्यक्तियों के नाम खतौनी में तत्काल संशोधित कर उन्हें मौके पर ही दस्तावेज उपलब्ध कराए गए, जिससे लोगों में संतोष दिखा।इसी क्रम में तहसील तिर्वा में 128 शिकायतों में से 8 और छिबरामऊ में 162 में से 22 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.