शाहजहांपुर, अप्रैल 22 -- शाहजहांपुर। पुवायां तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मोबाइल पर आईपीएल मैच देखते वीडियो वायरल होने के मामले में कार्रवाई की गई है। बुधवार को खुटार थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। उनकी जगह अरविंद कुमार को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। घटना बीते शनिवार की है, जब तहसील पुवायां में संपूर्ण समाधान दिवस चल रहा था। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी फरियादियों की शिकायतें सुन रहे थे। मौके पर मौजूद थाना प्रभारी भी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे। इसी बीच खुटार थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह अन्य थाना प्रभारियों के साथ बैठे थे, लेकिन वह अपने मोबाइल फोन पर आईपीएल मैच देखते हुए पाए गए।इस घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.