अलीगढ़, मार्च 1 -- जट्टारी, संवाददाता। शासन की गाइडलाइन के तहत थाना समाधान दिवस टप्पल में शनिवार सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक मात्र औपचारिकता नजर आई। इस दौरान थाना से कोई नोडल अधिकारी मौजूद नहीं था। लेखपाल गपशप में व्यस्त थे, जबकि फरियादी मायूस बैठे रहे। टप्पल क्षेत्र के गांव पीपली निवासी डॉ. राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने नेशनल हाईवे-334डी पर गांव से संपर्क मार्ग व अंडरपास न होने की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। उन्होंने बताया कि हाईवे के अभाव में दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। कोई सुनने वाला न होने पर वे हतप्रभ रह गए। बाद में डॉ. शर्मा थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह के पास पहुंचे। प्रभारी आश्चर्यचकित हुए और मुंशी सुरेंद्र सिंह चाहर को लताड़ लगाते हुए खुद समाधान दिवस स्थल पर पहुंचे। उन्होंने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और महिला इंस्पेक्टर रजिया खा...