बिजनौर, अप्रैल 11 -- नजीबाबाद। नजीबाबाद थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें एसडीएम व सीओ ने शिकायते सुनी और निस्तारण के संबधित को समाधान कराने के निर्देश दिये। शनिवार को नजीबाबाद थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी चतुर्वेदी ने थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार की उपस्थिति में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराया। एसडीएम ने कहा कि सभी शिकायतों को सुनकर निश्चित समयावधि में समाधान कराएं। सीओ ने थाना प्रभारी को पुलिस से संबधित शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.