समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनीं फरियादें, दो निस्तारित
मेरठ, जून 27 -- बहसूमा थाना परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में नायाब तहसीलदार जितेंद्र कुमार एवं थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। नायाब तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का पारदर्शी एवं न्यायसंगत तरीके से समाधान कराया जाएगा। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने भी उपस्थित लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। समाधान दिवस के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- धौलाना थाना दिवस: दो प्रार्थना पत्र प्राप्त, एक शिकायत का मौके पर ही हुआ निस्तारण यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.