लखीमपुरखीरी, मई 3 -- तहसील निघासन के सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ ख्याति गर्ग, सीडीओ अभिषेक कुमार, सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने एक ओर जहां फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। वहीं दूसरी ओर योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ प्रदान किए। जनसुनवाई के दौरान डीएम व एसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया और स्पष्ट निर्देश दिए कि जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समाधान दिवस में कुल 125 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत हुए, जिनमें से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, एसडीएम राजीव कुमार निगम, सीओ शिवम कुमार, डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ जयेश कुमार सिंह, श्रद्धा गुप्ता सहित जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे। डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी ड...