समाधान दिवस पर एसडीएम ने सुनी जनता की समस्याएं
हापुड़, अप्रैल 4 -- शनिवार को धौलाना तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए फरियादियों की समस्याओं को एसडीएम व क्षेत्राधिकारी ने गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान राजस्व, और बिजली विभाग से संबंधित दर्जनों शिकायतें दर्ज की गई। इस दौरान एसडीएम मनोज कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शिकायतों को लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि जमीनी विवाद और अवैध कब्जों से जुड़ी शिकायतों का मौका मुआयना कर निष्पक्ष समाधान किया जाए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान, उपजिलाधिकारी व तहसीलदार उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.