देवरिया, जनवरी 11 -- देवरिया। जिले के विभिन्न थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस पर 97 मामले आए, जिसमें से 27 का पुलिस ने निस्तारण कर दिया। जबकि अन्य मामलों के निस्तारण के लिए कर्मचारियों को प्रार्थना पत्र सौंप दिया गया। सलेमपुर संवाद के अनुसार कोतवाली सलेमपुर पर शनिवार को लगे समाधान दिवस में नायब तहसीलदार गोपालजी ने लोगों की समस्या सुना। इस दौरान कुल राजस्व से सम्बंधित तीन मामले आए, निस्तारण शून्य रहा। वहीं खुखुन्दू थाना पर आयोजित समाधान दिवस पर कुल सात प्रार्थना पत्र आए। वहीं यहां भी निस्तारण शून्य रहा। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व राम शंकर, नायब तहसीलदार गोपालजी, नायब तहसीलदार भटनी हरि प्रसाद, कोतवाल महेन्द्र चतुर्वेदी, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र, कानूनगो दिनेश श्रीवास्तव, हरि प्रसाद, लेखपाल ओम प्रकाश क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.