मिर्जापुर, दिसम्बर 20 -- मिर्जापुर, संवाददाता जिले के चारों तहसीलों में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 256 मामले आए। इनमें 26 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। वहीं शेष मामलों को निस्तारित करने के लिए संबंधित विभाग के अफसरों को सौंप दिया गया। डीएम पवन कुमार गंगवार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने चुनार तहसील में फरियादियों की समस्याओ को सुन कर समाधान किए। डीएम के समक्ष 62 प्रार्थना पत्र आए। उन्होने मौके पर सात मामलों का निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियों को इस निर्देश के साथ सौंप दिए कि पूरी पारदर्शिता व गुणवत्तापूर्ण ढंग से समस्याओं का निस्तारण किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण न्याय मिल सके। सदर तहसील में एडीएम नमामि गंगे विजेयता और एएसपी नितिश सिंह के समक्ष 81 प्रार्थना पत्र आए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.