उन्नाव, दिसम्बर 20 -- गंजमुरादाबाद। चोरी की घटना में पुलिस कार्रवाई न होने की शिकायत समाधान दिवस में की गई। बांगरमऊ के गांव बदलीपुरवा निवासी मातप्रसाद पुत्र रामरतन ने शिकायत की कि नौ दिसंबर की सुबह पहर रात करीब दो बजे से तीन बजे के मध्य उसके घर के मुख्य गेट व अंदर कमरे का ताला तोड़कर घर से नगदी व जेवरात चोरी कर लिए गए। इस घटना के दौरान वह लोग अपने नए घर पर मौजूद थे। जबकि चोरी वाले पुराने घर में ताला बंद था। घटना के दौरान उन्होंने गांव के ही दो युवकों को देखा तो अगले दिन पुलिस को तहरीर दी किंतु कोतवाली पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। पीड़ित ने पुन: पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। सचिव के कमरे से कुर्सियां उठा ले गए चोर ब्लाक कार्यालय के निकट सचिव के कमरे से शुक्रवार की रात चोरों ने माल पर किया। घर के पीछे से घुसे अज्ञात चोरों ने चार कुर्स...