समाधान दिवस की शिकायत का फर्जी ढंग से कर दिया निस्तारण
कन्नौज, मई 17 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के एक अधिवक्ता ने किन्नरों के द्वारा नेग के नाम पर जबरन धनवसूली कर आम जन मानस को आतंकित और अपमानित करने के मामले की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में की गई थी, जिसमें गेस्ट हाउस स्वामियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई गई थी। आरोप है कि कोतवाली पुलिस ने इस शिकायत का फर्जी ढंग से निस्तारण कर दिया। बार एसोसिएशन के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप कुमार दीक्षित ने बताया कि उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में किन्नरों द्वारा जबरन धनवसूली कर आमजन मानस को आतंकित व अपमानित करने तथा संबंधित गेस्ट हाउस स्वामियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की बात कही थी। उनका कहना है कि नगर व आस-पास के क्षेत्र में किन्नरों का जबरन धनवसूली आतंक एक सर्वव्यापी समस्या बन चुका है। जबकि कानून किसी भी प्रकार से किन्नरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.