गौरीगंज, जून 27 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए हड़ताल की। एसडीएम द्वारा मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद लेखपालों ने कार्य बहिष्कार समाप्त कर पुनः काम पर लौटने का निर्णय लिया।बीते गुरुवार को लेखपाल संघ की बैठक अध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुई थी। बैठक में लेखपाल नीरज त्रिपाठी का निलंबन वापस लेने, लेखपालों को उनके मूल कार्यक्षेत्र आवंटित करने तथा व्हाट्सएप के माध्यम से एक दिन का आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किए जाने सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था। यह भी पढ़ें- लेखपालों की हड़ताल से समाधान दिवस में रहा सन्नाटा साथ ही चेतावनी दी गई थी कि दो दिनों के भीतर मांगों पर कार्रवाई न ...