समाधान दिवस का बहिष्कार, आठ से सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ेंगे लेखपाल
उन्नाव, अक्टूबर 3 -- बांगरमऊ/बीघापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को बांगरमऊ और बीघापुर तहसील में लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन कर शासन के खिलाफ विरोध जताया। लेखपालों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए लंबित आठ सूत्रीय मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। बीघापुर में लेखपालों ने एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से तेज करने का ऐलान किया। तहसील संघ अध्यक्ष बृजेश ने बताया कि लेखपालों की आठ सूत्रीय मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इनमें वेतन विसंगति दूर करने, 2800 ग्रेड पे लागू करने, अंतर-मंडलीय स्थानांतरण की सुविधा बहाल करने, लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने, नवनियुक्त लेखपालों का स्थायीकरण करने तथा गैर-विभागीय अतिरिक्त कार्यों से मुक्ति दिलाने की मांग प्रमुख है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.