मेरठ, जून 7 -- मेरठ। तहसील सदर में शनिवार को आयोजित 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' के दौरान फरियादियों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में कैंट विधायक अमित अग्रवाल, डीएम डॉ. वीके सिंह और एसएसपी अविनाश पांडेय की उपस्थिति में आम लोगों की समस्याओं को सुना गया। समाधान दिवस में कुल 53 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 5 शिकायतों का निस्तारण तत्काल मौके पर किया जा सका। शेष शिकायतों के लिए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए हैं। ​डीएम डॉ. वीके सिंह ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लें और तय समय-सीमा के भीतर उनका न्यायपूर्ण और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने जनता को आश्वस्त...