कौशाम्बी, नवम्बर 22 -- मंझनपुर, संवाददाता दोआबा के थानों में समाधान दिवस शनिवार को मजाक बनकर रह गया। लेखपालों की नामौजूदगी का परिणाम रहा कि पांच थानों पर सन्नाटा ही पसरा रहा। वैसे भीड़ कहीं भी नहीं उमड़ी। जिले के 14 थानों पर कुल 44 मामले आए। इनमें नौ का ही निस्तारण किया जा सका। बाकी फरियादियों को आश्वासन की घुट्टी पिलाकर लौटा दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने शनिवार को समाधान दिवस पर करारी थाने में जनसुनवाई की। यहां एक भी फरियादी अपनी फरियाद लेकर नहीं पहुंचा। यही हाल मंझनपुर और पिपरी का भी रहा। लिहाजा, दोनों थानों पर सन्नाटा ही पसरा रहा। महेवाघाट व कौशाम्बी में पुलिस से जुड़े एक-एक मामले आए। कौशाम्बी पुलिस इस इकलौते केस का भी निपटारा नहीं कर सकी। इसके पीछे कहीं न कहीं समाधान दिवस से लोगों का विश्वास टूटने की बात कही जा रही ह...