सोनभद्र, मई 9 -- दुद्धी। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कोतवाली परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल छह शिकायते सामने आई, जिसमें से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष बचे राजस्व से जुड़े मामले के जांच के लिए संबंधितों को भेज दिया गया। थाना समाधान दिवस में सुनवाई करते क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने बताया कि कुछ छह मामले आये थे, जिसमें पुलिस से जुड़े एक मामले का मौके पर निस्तारण कर दिया। शेष बचे ज्यादातर मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। यह भी पढ़ें- समाधान दिवस में पहुंचे डीएम-एसपी, भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश जिसके निस्तारण के लिए संबंधितों को दिया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, राजस...