अमरोहा, मार्च 8 -- अवैध शराब तैयार करने व बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आदमपुर क्षेत्र के गांव तिगरिया नादिरशाह की महिलाओं ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस कक्ष के बाहर प्रदर्शन किया। शिकायत सुनने के बाद एसपी अमित कुमार आनंद ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि गांव में कई लोग घरों में अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार करने के संग बिक्री कर रहे हैं। गांव के ही कुछ लोग घर का सामान बेचकर पूरे दिन कच्ची शराब खरीदते हैं और पीते हैं। मना करने पर मारपीट करते है। घर की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। गांव का माहौल खराब हो रहा है। महिलाओं द्वारा बताया गया कि करीब 15 दिन पूर्व इस संबंध में एसडीएम को भी ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे अवैध धंधे में लगे लोगों के हौसले बुलंद हैं। वह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.