मेरठ, मार्च 28 -- समाधान दिवस के अवसर पर एसएसपी अविनाश पांडेय किठौर थाने पहुंचे। उन्होंने मुख्य कार्यालय के रजिस्टर, दस्तावेज, हवालात व रसोईघर का जायजा लिया। इसके बाद मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर सेल और नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। मिशन शक्ति केंद्र से किठौर के एक स्कूल का प्रतीक चिह्न भी हटवाया। जनसुनवाई केंद्र में बैठकर आमजन की समस्याएं सुनीं। राजस्व संबंधी शिकायतों पर मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार राहुल मलिक को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना से लंबित विवेचनाओं की स्थिति जानी और शीघ्र निपटारे का आदेश दिया। किठौर में आए दिन लगने वाले जाम पर एसएसपी गंभीर दिखे। सड़क से नीचे दोनों ओर पट्टिका खिंचवाने के निर्देश दिए। कहा, रेहड़ी, ठेले व ई-रिक्शा पट्टिका के पीछे ही खड़े होंगे। उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.