गिरडीह, अप्रैल 23 -- सियाटांड़, प्रतिनिधि। इण्डियन आयुष एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनम्र सिंह व झारखंड प्रदेश के होम्योपैथ छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने आयुष छात्र-छात्राओं व वैद्यों/डाक्टरों की समस्याओं के समाधान हेतु राज्यपाल से उनके लोकभवन स्थित आवास पर मुलाकात की। एसोसिएशन की तरफ से राज्यपाल को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। इस मुलाकात में छात्र-छात्राओं की मुख्य समस्या पुनर्मूल्यांकन, इंटर्नशिप वजीफा, प्रदेश में आयुष अस्पतालों में इजाफा कर स्थायी भर्ती, नेक्स्ट परीक्षा पर पुनर्विचार, प्रदेश में आयुष कालेजों में इजाफा व वैद्यों/डाक्टरों की मुख्य समस्या आयुष सीएचओ को एमओ (आयुष), वेतन वृद्धि के साथ पीबीआई के साथ वेतन के विलय पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा गया। जिस पर माननीय ने समस्याओं के निवारण को लेकर आयुष मंत्रालय ...