समाधन दिवस का बहिष्कार कर सदर तहसील में गरजे लेखपाल
बदायूं, अक्टूबर 4 -- नौ सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर प्रदेश के आह्वान पर लेखपालों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बुलावे पर लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया। उन्होंने तहसील मुख्यालयों पर धरना दिया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। बदायूं सदर तहसील के बारामदे में लेखपालों ने धरना दिया। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष भोजराज सिंह ने कहा उनकी मांगें वर्षों से लंबित हैं। इनमें 10 साल से 2800 ग्रेड-पे के प्रारंभिक वेतनमान और वेतन विसंगति दूर करने की मांग शामिल है। आठ साल से अंतरमंडलीय स्थानांतरण नहीं हुए हैं, और दो साल से पदोन्नति सूची भी जारी नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- समाधान दिवस का बहिष्कार, आठ से सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ेंगे लेखपाल इसके अलावा, 16 साल से भत्तों में बढ़ोतरी नहीं हुई और नवनियुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.