मुरादाबाद, मई 28 -- विधानसभा क्षेत्र के ग्राम समाथल में बीस मई को ढांग गिरने की घटना में मालदेई मौर्य एवं सुनीता कश्यप की असमय मृत्यु हो गई थी, इस घटना पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दोनों महिलाओं के मौत पर दोनों परिवारों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद के चेक भिजवाये,जिसको लेकर गुरुवार को सपा विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद हस्सान एवं सपा यूथ बिग्रेड के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ यादव ग्राम समाथल पहुंचे और पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता के चेक सौंपे। इस दौरान उन्होंने परिवारों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर अजीत सिंह उर्फ वीर सिंह, कैलाश मौर्य, ग्राम प्रधान पिंकू यादव, बीरपाल सिंह मौर्य, पप्पू मौर्य, राजेंद्र सिंह यादव, नीरज कुमार, गिरवर सिंह, लाल सिंह मौर्य, सतीश कुमार,हरपाल, सुभाष यादव, खेमपाल मौर्य, टेक सिंह यादव, रामवीर...