समाथल में ढ़ाग गिरने से घायल तीसरी महिला की भी हुई मौत
मुरादाबाद, मई 29 -- क्षेत्र के गांव समाथल में मिट्टी की ढांग गिरने के बाद हुई दो महिलाओं की मौत के बाद तीसरी घायल महिला की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार में सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। समाथल गांव में 20 मई को सबेरे 7 बजे गांव की महिलाएं मिट्टी खोदने तालाब के नीचे गई थी। इसी बीच मिट्टी की ढांग गिर गई। जिसमें बृजपाल की 40 वर्षीय पत्नी माला देवी के अलावा श्री राम कश्यप की 35 वर्षीय पत्नी सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छत्रपाल सिंह की विधवा रामवती इस हादसे में गंभीर घायल हो गई थी, जिसे इलाज के लिए मुरादाबाद के अस्पताल ले जाया गया। महिला की गर्दन की हड्डी टूटने के कारण नीचे का हिस्सा निष्क्रिय हो गया था। परिवार के लोग 2 दिन पहले मुरादाबाद से एम्स में लेकर गए। जहां महिला को वापस घर भेज दिया गया। गुरुवार रात महिला रामवती ने भी दम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.