महाराजगंज, जून 17 -- महराजगंज, नवीन विषेन डॉ. काफले लुंबिनी बुद्धिस्ट यूनिवर्सिटी नेपाल और लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कालेज आनंदनगर महराजगंज के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज आनंदनगर में शिक्षा,साहित्य, समाज और संस्कृति का वैश्विक विमर्श : चुनौतियां अवसर एवं संभावनाएं विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें दोनों देशों के दिग्गज शिक्षकों ने समाज, शिक्षा, साहित्य, संस्कृति के विकास पर गहन मंथन किया।

संस्थान का उद्देश्य मुख्य अतिथि डॉ. इंद्र कुमार काफले ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य चरित्र निर्माण है। चरित्र निर्माण तभी संभव है, जब शिक्षा, साहित्य, समाज और संस्कृति एक दूसरे के साथ समन्वित होकर कार्य करें। शिक्षा, साहित्य, समाज और संस्कृति मानव सभ्यता के चार ऐसे स्तंभ हैं, जिन पर विश्व...