किशनगंज, मई 23 -- बहादुरगंज। बहादुरगंज थाना परिसर में आयोजित जन सुनवाई सह पुलिस पब्लिक संवाद कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार शामिल होकर आम जनों की समस्या को सुनकर निष्पक्ष, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त पुलिसिंग के लिए पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। जन सुनवाई सह पुलिस पब्लिक संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने नशे के विरुद्ध समाज के सभी लोगों को आगे आने का आह्वान कर नशा मुक्त किशनगंज बनाने को प्राथमिकता दिया। पुलिस कप्तान ने पुलिस - पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने के साथ -साथ संवेदी पुलिस, सशक्त समाज, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त पुलिसिंग से जुड़ी व्यवस्था को अमलीजामा पहनाने के लिए जन संवाद गोष्ठी में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- जन सुनवाई सह पुलि...