महाराजगंज, मई 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देश पर जिला अपराध निरोधक समिति की बैठक चन्द्रा पब्लिक स्कूल में जिला उपाध्यक्ष एसएम श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान समाज से घृणा समाप्त करने व सामाजिक सरोकार के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव श्रीनाथ दूबे ने किया।जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि समिति का उदेश्य अपराधिओं को भी सुधरने का मौका देना है। ताकि एक अच्छे समाज की संरचना हो सके। संचालन करते हुये जिला सचिव श्रीनाथ दूबे ने कहा कि प्रदेश के निर्देश पर सेवा पथ पुस्तिका का प्रकाशन होने जा रहा है, जिसमें पूरे प्रदेश की भागीदारी होगी। समिति का मुख्य उद्देश्य सभी पर्व नजर रखने व समाज विरोधी तत्वों के बारे मे पुलिस और शासन को अवगत कराना है। इसके अलावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.