बलिया, जुलाई 13 -- बलिया। शहर से सटे उदयपुरा में गंगा मुक्ति अभियान के कैंप कार्यालय पर सोमवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ इंदिरा उच्च विद्यालय बक्सर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. कमलाकर तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दी प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गंगा मुक्ति एवं प्रदूषण विरोधी अभियान के प्रणेता रमाशंकर तिवारी ने कहा कि संक्रमण के दौर में सफर कर रही भारतीय राजनीति अपना नया मुकाम तलाश रही है। वैश्विक स्तर पर हिंसा ओर स्वार्थ के द्वंद्व उसे चोट पहुंचा रहे हैं। इमानदारी ओर पारदर्शिता समाज से गायब हो रही है। इस मौके पर डॉ. हरेंद्र नाथ यादव, मंजीत सिंह, डॉ. सुरेश गुप्त, विद्यांशु चौबे, यशराज ठाकुर, विक्की ओझा, ऋषि, अभिनव पांडेय, राजकुमार साहनी, विनय पांडेय आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...