अयोध्या, अप्रैल 3 -- अमानीगंज। क्षेत्र के घटौली पूरे पाठक गांव निवासी वृद्ध ज्वालादीन पाठक को जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी अमरनाथ तिवारी मानस ने आर्थिक सहायता प्रदान की है। उन्होंने बताया कि वृद्ध ज्वालादीन पाठक की धर्मपत्नी लंबे समय से बीमार चल रही थी उनके इलाज में परिवार आर्थिक रूप से टूट चुका था। पत्नी की मौत के बाद क्रिया कर्म आदि करने में भी परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...