हाथरस, दिसम्बर 13 -- सिकंदराराऊ। समाज सेविका व युवा व्यापारी नेता अभिषेक वार्ष्णेय और अभितेष राजा की दादी चंद्रमुखी वार्ष्णेय के निधन पर शुक्रवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शोक सभा का आयोजन मंडल चेयरमैन वैभव वार्ष्णेय के प्रतिष्ठान पर हुआ। अध्यक्ष विशाल वार्ष्णेय ने कहा चंद्रमुखी वार्ष्णेय शुरू से ही एक राजनैतिक परिवार का हिस्सा रहीं। पंकज गुप्ता ने कहा कि वह महिला सशक्तिकरण कार्यों में लगी रहती थी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकुल गुप्ता, पूर्व चेयरमैन गिरीश मोहन गुप्ता, विनय माहेश्वरी, इंद्रदेव पालीवाल, वैभव वार्ष्णेय, पारस गुप्ता , अमर दरगढ़, राजीव, ऋतिक गुप्ता , शुभम वार्ष्णेय, कपिल वर्मा, विकास गुप्ता आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.