गाजीपुर, अप्रैल 5 -- गाजीपुर, संवाददाता। उप्र प्रजापति (कुम्हार) संघ गाजीपुर के नव नियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रविवार को जिलाध्यक्ष राजन कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में रौजा में किया गया। मुख्य अतिथि उप्र सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स विभाग और नागरिक सुरक्षा विभाग धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि देश व प्रदेश में स्थापित भारतीय जनता पार्टी सरकार के नेतृत्व में विकास व जन कल्याण के साथ साथ देश की संस्कृति भी तेज गति से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा से राजनीति को मजबूत किया जा सकता है और शासन से जुड़कर ही समाज का भला हो सकता है। उन्होंने कहा कि परम्परागत रूप से जो समस्याएं हम लोगों ने झेली है अब वह समस्या आज की पिढी को न झेलनी पड़े। इसके लिए शिक्षित होना जरूरी है। मंत्री ने लोगों का आह्वान कर...