उन्नाव, मार्च 22 -- उन्नाव। समाज सेवा एवं रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए शहर की संस्था लाइफ सेवर्स के संस्थापक अनुराग सिंह राठौर को आगरा में आयोजित प्रदेश सेवा रत्न 2026 अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम संकल्प मानव सेवा संस्थान द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें रक्तदान और समाज सेवा से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। अनुराग सिंह राठौर पिछले दस वर्षों से रक्तदान अभियान से जुड़े हैं और अब तक 31 बार रक्तदान कर चुके हैं। वह नियमित रूप से शिविर आयोजित कर युवाओं को जागरूक और प्रेरित करते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...