समाज सेवा के साथ संगठन की मजबूती पर दिया बल
कन्नौज, मार्च 20 -- विशुनगढ़, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिघौली अंतर्गत गांव छछौनापुर में अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निवारण परिषद की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजीत यादव का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व जेल विजीटर, कारागार कन्नौज शैलेन्द्र यादव ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया। बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसी क्रम में कन्नौज जिले के लिए कलेक्टर सिंह को जिलाध्यक्ष नामित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजीत यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ संगठन को मजबूत बनाना समय की आवश्यकता है और इसके लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने सभी से ईमानदारी और निष्ठा के साथ समाज सेवा करने का आवाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.