समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर सेमवाल सम्मानित
नैनीताल, जून 8 -- भवाली। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कुमाऊं मंडल के सह प्रभारी एवं जिला समन्वयक अखिलेश सेमवाल को प्रतिष्ठित शाइनिंग डायमंड अचीवर्स अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज कल्याण, पारदर्शिता और जनसेवा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया। अखिलेश सेमवाल ने कहा कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा उन्हें सभी के समर्थन से मिलती रही है। अखिलेश ने एंटी करप्शन फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था की ओर से उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के योग्य समझा जाना उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। यह भी पढ़ें- समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर सेमवाल सम्मानित यह भी पढ़ें- विंध्याच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.