सुपौल, मई 16 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता सदर प्रखंड अंतर्गत बकौर पंचायत के हरिजन उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिहे परिसर में शनिवार को स्वर्गीय लड्डूलाल मंडल की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया। बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक विजेन्द्र प्रसाद यादव ने फीता काटकर प्रतिमा का अनावरण किया और स्व मंडल के योगदान को याद करते हुए उन्हें समाज का प्रेरणास्रोत बताया। उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सिहे पहुंचे विजेन्द्र प्रसाद यादव का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। स्व. लड्डूलाल मंडल के पुत्र महेश्वरी प्रसाद यादव एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुमार प्रवीण ने उन्हें पाग, चादर और बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद दिलेश्वर कामैत, पिपरा विधायक रामविलास कामत, निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, जदयू जिलाध...