आरा, अप्रैल 14 -- आरा,निज प्रतिनिधि। यूथ फॉर सेवा बिहार की ओर से शहर के महंत महिला महादेवानंद महाविद्यालय सभागार में सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन यूथ फॉर सेवा के संस्थापक वेंकटेश मूर्ति, अभिषिक्ता शाह, सलाहकार समिति सदस्य डॉ अर्चना सिंह, शिक्षाविद डॉ आदित्य विजय जैन, प्राचार्य डॉ नरेंद्र प्रताप पालित, डॉ निवेदिता कुमारी, अमरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। सेवा सम्मान समारोह में यूथ फॉर सेवा के साथ जुड़कर वर्ष भर समाज सेवा करने वाले स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बेस्ट स्वयंसेवक का अवार्ड भी दिया गया। स्वागत भाषण के दौरान प्राचार्य डॉ नरेंद्र प्रताप पालित ने कहा कि यूथ फॉर सेवा शिक्षा पर्यावरण और स्वास्थ्य क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाला अनोखा संगठन है। इस संगठन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.