नैनीताल, अप्रैल 24 -- भवाली। 30 सालों से समाज सेवा में सक्रिय और प्रख्यात कवियत्री प्रियंका जोशी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए विहिप जिलाध्यक्ष खजान चंद्र भट्ट ने सम्मानित किया है। भारतीय सेना के गौरव का गुणगान करने वाली उनकी रचनाओं को विशेष सराहना मिली। विहिप ने उन्हें मां भवानी के प्रतीक स्वरूप अस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। उनके सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक योगदान को सराहा गया। 'विमेन्स क्लब ऑफ उत्तराखंड' के कार्यक्रम में प्रियंका को सम्मानपत्र दिया गया। संस्था ने उन्हें ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक कार्यों और महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- समाज सेवा और साहित्य में योगदान पर प्रियंका सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...