सिमडेगा, मार्च 7 -- सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि। भाजपा जिला ईकाई के द्वारा शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यशैली, विचारधारा और जनसेवा के मूल उद्देश्यों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू उपस्थित थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी भाजपा की कार्यशैली और नीतियों के मार्गदर्शक हैं। उनका एकात्म मानववाद का सिद्धांत समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को केवल राजनीति ही नहीं, बल्कि समाज सेवा और राष्ट्र निर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.