समाज सेवा, भूदान आंदोलन और जनकल्याण के पर्याय थे महावीर शास्त्री
गया, मई 17 -- शिक्षाविद, योग शिक्षा के विद्वान और वरिष्ठ समाजसेवी महावीर शास्त्री की पांचवीं पुण्यतिथि रविवार को बरदाग गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी व उनके अनुयायी शामिल हुए। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। सभा ने समाजसेवी रंजय सेनापति ने कहा कि महावीर शास्त्री का संपूर्ण जीवन समाज सेवा, जनकल्याण और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। वर्ष 1962 में वे पहली बार केवला पंचायत के मुखिया निर्वाचित हुए और वर्ष 2002 तक लगातार इस पद पर रहकर क्षेत्र के विकास एवं लोगों की सेवा में जुटे रहे। वे आचार्य विनोबा भावे के भूदान आंदोलन से सक्रिय रूप से जुड़े रहे तथा भूमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.