मुंगेर, जून 1 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। हजरतगंज इलाके में समाज सुधार की पहल करना एक परिवार को बेहद महंगा पड़ गया। यहां के स्थानीय निवासियों द्वारा शराबबंदी और नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ आवाज उठाने पर दबंगों ने एक युवक और उसके पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। ​पीड़ित मोहम्मद अमन ने बताया कि बकरीद के समय उनके मोहल्ले के लोगों ने इलाके में हो रही अवैध शराब और गांजा की बिक्री को बंद कराने का प्रयास किया था। इसी रंजिश में इलाके के कुख्यात अपराधी 'छोटू' और उसके भाइयों (जाहिद और वाहिद) ने लोहे की रॉड से मोहम्मद अमन पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। यह भी पढ़ें- समाज सुधार की कोशिश पड़ गई भारी: विरोध करने पर दबंगों ने युवक और उसके परिवार को पीटा बीच- बचाव करने आए अमन के भाई मोहम्मद आतिफ, सफायत, रईस और उनके चाचा मोहम्...