धनबाद, अप्रैल 12 -- जोड़ापोखर। झरिया विधानसभा अंतर्गत झामुमो नेता मदन राम के डिगवाडीह स्थित आवासीय कार्यालय में शनिवार को महान समाज सुधारक और शिक्षाविद महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मदन राम ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फुले जी ने जाति-भेद, छुआछूत और स्त्री-अशिक्षा के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने 1848 में लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला और 1873 में 'सत्यशोधक समाज' की स्थापना की। उनकी प्रसिद्ध पुस्तक 'गुलामगिरी' सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उन्होंने विधवा विवाह, महिला अधिकारों और दलितों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जितेंद्र पासवान, मनीष कुमार, अनवर अंसारी, अशोक हरि, सहब शेख, गोवर्धन यादव, महेंद्र कुम...